मंत्री बनाने के लिए उग्रवादी संगठनाें का समर्थन और पैसे खर्च करने के संबंध में बातचीत वाला एक ऑडियाे शनिवार काे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि ऑडियाे जेल में बंद एक पूर्व मंत्री की बातचीत है। पूर्व मंत्री बता रहे हैं कि टीपीसी से संबंध अब ठीक-ठाक हाे गया है। उनका मुझे पूरा समर्थन है।
पिछले दिनाें आम्रपाली में 10 दिनाें का बंद कराया, ताे टीपीसी ने पूरा समर्थन दिया। वे तन-मन-धन से हमलाेगाें काे सपाेर्ट कर रहे हैं। फंडिंग काे भी तैयार हैं। मंत्री बनाने के लिए 4-5 कराेड़ रुपए लगे ताे देने काे भी तैयार हैं। ऑडियाे जारी हाेने के बाद पुलिस-प्रशासन इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह अावाज किसकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hiVPwq
Comments
Post a Comment