सुनील कुमार बने आदित्यपुर सोशल फॉरेस्ट्री के डीएफओ

वन विभाग में कई पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। सरकार के अवर सचिव मनोज कुमार झा और विजय कुमार भगत ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी की। आदित्यपुर सोशल फॉरेस्ट्री के प्रभारी डीएफओ शशि कुमार को गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल का डीएफओ बनाया है। लघु वन पदार्थ परियोजना मेदिनीनगर के प्रमंडलीय प्रबंधक सुनील कुमार आदित्यपुर सोशल फॉरेस्ट्री के नए डीएफओ होंगे।

डीएफओ सारंडा वन प्रमंडल, चाईबासा रजनीश कुमार काे पाकुड़, चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा को सारंडा, लघु वन पदार्थ परियोजना सुनील कुमार को , मेदिनी नगर - डीएफओ, सोशल फॉरेस्ट्री, जमशेदपुर, संलग्न पदाधिकारी, वन्य प्राणी प्रमंडल हजारीबाग मौन प्रकाश को प्रमंडलीय प्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना, जमशेदपुर, एसीएफ, बोकारो वन प्रमंडल अमरेंद्र कुमार सिंह को एसीएफ, गज परियोजना, जमशेदपुर और एसीएफ, प्रादेशिक अंचल, रांची देवाशीष प्रसाद को एसीएफ प्रादेशिक अंचल जमशेदपुर पदस्थापित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37PbjW8

Comments