मटकुरिया में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, किचन में पंखे के हुक से दुपट्टे में लटका मिला शव
मटकुरिया के विकास नगर में हनुमान मंदिर के पास रहनेवाली 11वीं की छात्रा कृतिका (16) ने मंगलवार काे अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के हुक में दुपट्टा से लटका मिला। पास में ही स्टूल जमीन पर पलटा हुआ था। देखकर लग रहा था कि किशाेरी ने किचन के स्लैब पर स्टूल रखकर फांसी लगाई हाेगी। राजकमल स्कूल में पढ़ने वाली कृतिका उस वक्त घर में अकेली थी। उसके पिता उमाशंकर राउत ई-रिक्शा चलाते हैं और उस समय काम पर गए थे। मां मुन्नी देवी बेटे प्रीतम काे लाने काेयलांचल स्कूल गई थीं।
वे घर लाैटीं, ताे बेटी काे फंदे से लटका देख उनके हाेश उड़ गए। चीखें सुनकर पास-पड़ाेस के लाेग जुट गए। उमाशंकर काे भी फाेन पर पूरी जानकारी दी गई। खबर मिलने पर बैंक माेड़ पुलिस माैके पर पहुंची। उसने पंचनामा कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्रा का माेबाइल फाेन जब्त कर लिया है। कहा कि पड़ताल की जा रही है, पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट से स्थिति स्पष्ट हाे सकेगी।
साथ में नाश्ता कर ट्यूशन के लिए निकली थी, लाैटकर दे दी जान
उमाशंकर और मुन्नी देवी ने कहा कि बेटी के साथ सबकुछ सामान्य था। वह बिल्कुल परेशान नहीं नजर अा रही थी। समझ नहीं पा रहे कि उसने ऐसा कदम क्याें उठाया। उमाशंकर ने बताया कि सुबह में पढ़ाई करने के बाद बेटी ने सब के साथ ही नाश्ता किया था। फिर पुराना बाजार पानी टंकी के पास ट्यूशन पढ़ने चली गई थी। उस वक्त भी उसके चेहरे पर किसी तरह का तनाव नहीं दिखा था। वह पढ़ने में काफी तेज थी। इंडियन स्कूल से 10वीं पास करने के बाद राजकमल में 11वीं साइंस की पढ़ाई कर रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s5lga3
Comments
Post a Comment