निगम का अपार्टमेंट्स जांच अभियान 15 से, बेसमेंट में बनीं दुकानें की जाएंगी सील, बिल्डरों पर होगी कार्रवाई
अपार्टमेंट में बने बेसमेंट के व्यवसायिक इस्तेमाल और अपार्टमेंट और माॅल के बाहर सड़क पर की जा रही पार्किंग के खिलाफ निगम 15 जनवरी से जांच अभियान शुरू करेगा। अगर बेसमेंट में दुकान मिली तो वह सील होगी। बिल्डर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने स्वीकार किया कि कई ऐसे अपार्टमेंट और माॅल हैं, जिनके बेसमेंट का व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा है।
जहां पार्किंग हाेनी चाहिए, वहां दुकान बना दी है। नक्शा विचलन के मामले में कुछ बिल्डराें काे नाेटिस भेजा गया है। जांच अभियान शहर के बैंकमाेड़, पुराना बाजार, धाेवाटाड़, धनसार, जाेड़ाफाटक, रांगाटाड़, बेकारबांध, बरटाड़, हीरापुर, स्टील गेट, सरायढेला और काेला कुसमा क्षेत्र में चलाया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
नक्शा में पार्किंग दिखा कर दुकानें बना दीं
नगर आयुक्त ने बताया कि शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि अपार्टमेंट निर्माण के लिए जाे नक्शा पास कराया गया है, उसमें बेसमेंट में पार्किंग दिखाया गया है, लेकिन जब अपार्टमेंट का निर्माण पूरा हाे गया ताे पार्किंग स्पेश काे भी बेच दिया गया। कहीं दुकान बना दी गई है ताे किसी अपार्टमेंट के बेसमेंट में शाेरूम खोल दिया गया है। ऐसे सभी लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि अपार्टमेंट में पार्किंग स्पेश के व्यवसायिक इस्तेमाल के कारण ही लाेग सड़क किनारे वाहनाें की पार्किंग कर रहे हैं। जिस कारण जाम का सामना करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iSGdf
Comments
Post a Comment