काेराेना वैक्सीन टेस्ट, राज्य के 18 जिलों के साथ चाईबासा-सीकेपी में कल ड्राई रन

काेराेना वैक्सीनेशन के लिए प. सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर में आठ जनवरी काे ड्राई रन चलेगा। इसके लिए सदर अस्पताल चाईबासा और चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल काे केंद्र बनाया गया है। ड्राइ रन के दाैरान पहले चरण में इन दाेनाें अस्पतालाें में फ्रंट लाइन वर्कर यानि हेल्थ वर्कराें काे वैक्सीन दिया जाएगा।

वैक्सीन देने के बाद 30 मिनट तक संबंधित वैक्सीन लेनेवालेे की माॅनिटाॅरिंग हाेगी। इसके लिए सेंटर पर ही उल्लेखित व्यक्ति काे रूकना हाेगा। वैक्सीनेशन के इस माॅकड्रिल काे लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। वहीं वैक्सीनेशन काे लेकर अब तक जिले में 20 काेल्ड चेन भी तैयार रखा गया है। बता दें कि 8 जनवरी काे झारखंड के 18 जिलाें में वैक्सीन का ड्राई रन हाेगा।

अभी वैक्सीन नहीं पहुंची

8 जनवरी काे प. सिंहभूूम जिले में काेराेना वैक्सीन का ड्राई रन है। अभी फिलहाल वैक्सीन नहीं पहुंची है। ड्राई रन के लिए चाईबासा और चक्रधरपुर काे ही सेंटर बनाया गया है।

-डा. सुंदर माेहन सामड, डीसीएचआरओ, चाईबासा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rVlhx7

Comments