कारोबारियों से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो कदम उठाए। एसएसपी असीम विक्रांत मिंज के निर्देश पर जिले के 18 काराेबारियाें काे सुरक्षा मुहैया कराया गया। उन्हें बॉडीगार्ड दिया गया। सुरक्षा पाने वाले सभी कारोबारियों से सुजीत सिन्हा गैंग, पीएलएफआई और अमन सिंह के नाम पर किसी न किसी माध्यम से रंगदारी मांगी गई है। जिससे धनबाद के कारोबारियों में दहशत है। कारोबारियों ने एसएसपी काे मामले की जानकारी देकर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर उन्हें बुधवार को हथियारबंद पुलिस कर्मी उपलब्ध करा दिया गया।
व्यवसायी जिस थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, उसी थाने से उन्हें एक पुलिस कर्मी उपलब्ध कराया गया है। साथ ही थानेदाराें काे भी कारोबारियों की सुरक्षा पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, रंगदारी मांगने वाले गैंग से जुड़े अपराधियाें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तेतुलमारी, सिजुआ, कतरास आदि क्षेत्राें में कई अपराधी पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस देर रात गैंग के नेटवर्क की तलाश में छापेमारी की। हालांकि पुलिस को छापेमारी में सफलता नहीं मिली है। गिरोह के अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LuN32t
Comments
Post a Comment