सांसद पीएन सिंह ने कहा कि 2024 तक हर गांव में हर घर नल-जल की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी योजना तय की है, और सभी राज्यों को केंद्र सरकार इसके लिए विशेष सहायता भी दे रही है। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास भारत सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में वर्ष 2014 से ही कार्य हो रहे हैं। वे मंगलवार को जमडीहा पंचायत के चैनपुर गांव में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान 200 ग्रामीणों के बीच कंबल भी बांटे। सांसद ने कहा कि कोरोना विकास कार्यों को प्रभावित किया है, लेकिन इस वर्ष विकास की रफ्तार तेज होगी। सभा की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, संचालन अमरदीप सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश शर्मा ने किया। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि सांसद के प्रयास से क्षेत्र के गांवों का विकास हुआ है। माैके पर सांसद के जिला प्रतिनिधि नितिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, ओम प्रकाश बजाज, सुजीत चौधरी, गोविंद महतो, तालेश्वर साव, रामेश्वर महतो, षष्टि चरण महतो, शंकर महतो, सतीश चंद्र महतो, कमल महतो, मिथिलेश गोप, सतीलाल महतो आदि उपस्थित थे। इधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, वरीय नेता बलदेव महतो एवं सतीश चंद्र महतो ने नवडीहा, परसबनिया एवं नगरकियारी के विभिन्न क्षेत्रों में 150 गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdFMiK
Comments
Post a Comment