कांड्रा से आधी मिली सप्लाई, डीवीसी ने भी जारी रखी कटौती, तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली, 8 दिनाें की परेशान

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार से मैथन-दुमका ग्रिड में मेंटनेंस का कार्य शुरू हुअा। तय घाेषणा के अनुसार सुबह 7 बजे मैथन-दुमका ट्रासमिशन लाइन के एक सर्किट काे बंद किया गया। हालांकि, जेयूएसएनएल की ओर से ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस कार्य काे लेकर तैयारी पूरी नहीं हाेने की वजह से दिन के 10 बजे ग्रिड से पावर सप्लाई शुरू कर दी। इस दौरान कांड्रा नेशनल ग्रिड को 3 घंटे एक ही सर्किट से बिजली मिली।

जिसके कारण कांड्रा से धनबाद शहर को जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिली। बकाए को लेकर डीवीसी की कटौती और कांड्रा से आधी बिजली सप्लाई मिलने से शहर में बिजली संकट की स्थिति बनी। शहर में सुबह 7 बजे से दिन के 10 बजे तक बिजली गुल रही।

कटाैती का असर शहर पर

धैया, हीरापुर, पीएमसीएच, आमाघाटा व बरवाअड्डा सबस्टेशन काे कांड्रा से बिजली मिलती है। 8 दिनाें तक 30 मेगावाट ही बिजली सप्लाई के लिए जेबीवीएनएल काे मिलेगी। ऐसे में बिजली संकट की स्थिति बनेगी।

मैथन-दुमका सर्किट वन 9 जनवरी तक बंद रहेगा

ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस के दाैरान कांड्रा ग्रिड काे मैथन-दुमका ग्रिड से सिर्फ 30 मेगावाट बिजली सप्लाई के लिए मिलेगी। जाे अन्य दिनाें के मुकाबले आधी हाेगी। कांड्रा ग्रिड से धनबाद काे 60 मेगावाट बिजली मिलती है। संचरण विभाग के अफसराें के अनुसार मेंटेनेंस के लिए दोनों सर्किट को बंद रखा जाना है। सुबह के 7 बजते ही ग्रिड की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half of the supplies from Kandra, DVC also continued the cut, the city's electricity was blown for three hours, upset for 8 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hPErQ7

Comments