एक संगठन का अनशन टला,  दूसरे का आज से धरना, निजी स्कूल संचालकाें ने किया हंगामा, डीईओ की गाड़ी राेकी

8वीं की बाेर्ड परीक्षा में बच्चाें काे शामिल कराने काे लेकर डीईओ प्रबला खेस ने मंगलवार को निजी स्कूल संचालकाें काे वार्ता के लिए बुलाया। वहां सहमति नहीं बनने पर स्कूल संचालकाें ने हंगामा शुरू कर दिया। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसाेसिएशन के प्रतिनिधि मुन्ना सिंह शाेर मचाते हुए डीईओ की गाड़ी के आगे बैठ गए। प्राइवेट स्कूल एसाेसिएशन झारखंड के महासचिव प्रवीण दुबे ने कहा कि डीईओ अपने मन से नए नियम लागू कर रही हैं।

एक प्रतिनिधि ने कहा कि 17 हजार बच्चाें का भविष्य बर्बाद हाे जाएगा। वहीं डीईओ ने कहा कि आपका रवैया बता रहा है कि आप बच्चाें काे परीक्षा नहीं दिलाना चाहते हैं। हाे-हंगामे के बाद डीईओ की गाड़ी काे काफी दूर तक गाड़ी बैक कर मिश्रित भवन परिसर से निकाला गया। डीईओ कार्यालय से लेकर मिश्रित भवन परिसर तक मंगलवार शाम काे ऐसा ही नजारा था।

घाेषणा पत्र के प्रस्ताव पर एक संगठन हुआ सहमत

8वीं बाेर्ड परीक्षा में बच्चाें काे शामिल किए जाने काे लेकर डीईओ के घाेषणा पत्र के प्रस्ताव पर झारखंड प्राइवेट स्कूल एसाेसिएशन सहमत हाे गया है। जिला सचिव इरफान खान ने बताया कि 7 जनवरी से घाेषित भूख हड़ताल काे स्थगित कर दिया गया है। हाई कोर्ट से मिले स्टे आर्डर और शपथ पत्र को एसोसिएशन की ओर से जमा किया जाएगा। इसके बाद डीईओ कार्यालय बाेर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन काे लेकर यूजर आईडी और पासवर्ड जारी करेगा।

आज से धरना देंगे एसाेसिएशन के प्रतिनिधि

इधर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड ने बुधवार से डीईओ कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने की घाेषणा की है। संगठन से जुड़े प्रवीण दुबे ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम संशोधित नियमावली 2019 के तहत पुनः निजी स्कूलों को मान्यता के लिए आवेदन देना होगा या शपथ पत्र देना होगा। तभी 8वीं बाेर्ड में बच्चों को शामिल करने की अनुमति दी जाएगी। जबकि, मामले में उच्च न्यायालय ने स्टे लगा रखा है और जब तक काेई निर्णय नहीं अा जाता है तब तक ऐसी शर्ताें काे स्कूल नहीं मान सकते हैं। विभाग का रवैया इस मामले में ठीक नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One organization's fast postponed, the other's strike from today, private school operators created uproar, DEO's vehicle stopped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XbMpJR

Comments