अब साकची बाजार नहीं आम बागान में लगेंगी मंगला हाट की दुकानें, बुधवार से यहीं फुटपाथी दुकानदार बैठेंगे
साकची बाजार में बुधवार से मंगला हाट नहीं लगेगा। फुटपाथी दुकानदारों काे प्रशासन ने आम बागान में राेजाना दुकान लगाने का निर्देश दिया है। मंगलवार काे प्रशासनिक टीम ने आमबागान मैदान में मंगला हाट के 500 से अधिक दुकानदारों के लिए स्थल चिन्हित कर मार्किंग कराई। बुधवार से यहीं फुटपाथी दुकानदार बैठेंगे। इसके पहले मंगलवार काे दाेपहर एक बजे से 3.30 बजे तक अभियान चलाया और दुकानदारों काे शिफ्टिंग के लिए मनाया।
मंत्री के आदेश पर जगह दी
मंत्री बन्ना गुप्ता के आदेश के तहत फुटपाथी दुकानदारों काे बुधवार से साकची आम बागान मैदान में दुकान लगाने के लिए जगह दी गई है। प्रशासन की टीम वहां से उन्हें नहीं हटाएंगी। लेकिन साकची बाजार में मंगला हाट की दुकानें नहीं लगेगी। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
-रवि भारती, सिटी मैनेजर, जेएनएसी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pQaEd0
Comments
Post a Comment