तांतनगर प्रखंड मुख्यालय में पहली बार राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक शिवकर बोयपाई व तांतनगर पंचायत की मुखिया बलेमा कुई के नेतृत्व में बुधवार को बीडीओ अनंत कुमार का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में पुतला दहन कर रहे लोगों ने बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंचायत प्रतिनिधियों व आम जनता से घूस लेना बंद करें, 14 वें आयोग राशि में काम किए मजदूरों का बकाया भुगतान जल्द करो आदि नारा लगाकर विरोध जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iKM3s
Comments
Post a Comment