बिना सूचना कार्यालय से गैर हाजिर रहने वाले मुसाबनी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गुरुचरण बोदरा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। कल्याण पदाधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र (प्रपत्र-क) भेजने का आदेश डीसी सूरज कुमार ने बीडीओ सीमा कुमारी को दिया है। डीसी मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान बीडीओ ने डीसी को बताया कि काफी लंबे समय से प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बिना सूचना दिए गैर हाजिर हैं,जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है।
इसके बाद डीसी ने विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। वहीं 11,726 स्कूली बच्चाें को साइकिल की खरीदारी के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रशासन की ओर से राशि आवंटित की गई थी। 9341 छात्रों ने साइकिल की खरीदारी कर प्रशासन को कागजात उपलब्ध करा दिया है, जबकि 2385 छात्रों ने अब तक खरीदारी से संबंधित कागजात जमा नहीं कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/391M6qN
Comments
Post a Comment