सोनारी में कारमेल स्कूल व बालविहार निर्माण के लिए नियमों का उल्लंघन कर नक्शा पास, टाटा लीज के पदाधिकारी ने एसओ को पत्र में दी जानकारी
सोनारी में कारमेल जूनियर काॅलेज और बाल विहार के निर्माण के लिए जमशेदपुर अक्षेस की ओर से पारित नक्शा सरकारी नियमों को नजरअंदाज कर किया गया है। टाटा लीज के वरीय प्रभारी पदाधिकारी नंद किशोर लाल ने अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार को लिखे पत्र में इसकी जानकारी दी है।
पत्र में कहा गया- नियमों की अनदेखी कर नक्शा पास किए जाने की स्थिति में झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 और बिल्डिंग बायलाॅज में कार्रवाई करने का अधिकार अक्षेस को हासिल है। बाल विहार (सोनारी) के चेयरमैन के आवेदन पर 28 फरवरी 2008 को अक्षेस की ओर से नक्शा पारित किया गया था। जमशेदपुर अक्षेस की ओर जारी परमिट में होल्डिंग नंबर, मकान नंबर, जमीन का खाता नंबर और प्लाट नंबर का उल्लेख नहीं किया गया है।
इधर, टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में एसओ ने दिए निर्देश
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक मंगलवार काे जेएनएसी कार्यालय में हुई। एसओ कृष्ण कुमार ने शहर के 3767 स्ट्रीट वेंडराें काे काेराेना संक्रमण काे लेकर स्वच्छता पर फाेकस करने का निर्देश दिया। उन्हाेंने वेंडराें काे दस्ताना पहनकर ग्राहकाें काे खाना पराेसने का निर्देश दिया। सभी वेंडराें काे दुकान के आगे गीला-सूखा कचरा संग्रह के लिए डस्टबिन रखने का भी निर्देश दिया। दुकानदाराें काे सर्वे आईडी दुकान के आगे लगाने काे भी कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XbMpcP
Comments
Post a Comment