वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वयंसेवी संस्था नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक मोहसिन हाशमी के निर्देश पर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे लोगों को जागृत करने में जुटे हुए हैं।
लाॅकडाउन के बाद से ही लगातार केंद्र के द्वारा तरह-तरह के प्रयास करते हुए लोगों को जागरुक कर घर में रहने की सलाह भी दी जा रही है। इसी क्रम में एक नए नवाचार की शुरुआत की है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों, बाजार, हास्पिटल,सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, गली मोहल्ले और गांव के प्रवेश वाले जगहों पर कोरोना संक्रमण से बचाव और जागरूकता के लिए दीवार लेखन किया जा रहा है। स्लोगन नारे लिख कर लोगों को संदेश दिया जा रहा है। इस महामारी से बचाव के लिए सभी का घर पर रहना स्वच्छता और सावधानियों का अनुसरण करना बेहद आवश्यक है।
केंद्र के प्रखंड स्वयंसेवक ने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंस सहित विभिन्न बचाव के तरीकों का इस्तेमाल करना बताया जा रहा है ताकि किसी तरह लोक एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर महामारी के संक्रमण से बच सकें। उन्होंने बताया कि वायरस रोकथाम हेतु नेहरू युवा केंद्र की टीम लगातार कई दिनों से प्रयासरत है। मौके पर छात्र नेता जितेंद्र विद्यार्थी और युवा मंडल के उत्तम कुमार सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zx8Iw1
Comments
Post a Comment