ट्रस्ट के लोगों ने मस्जिद में किया सामग्री का वितरण

गढ़वा जिले में ईद के अवसर पर शहर के चार जगहों पर नमाजियों के बीच राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ. पतांजलि केशरी ने अपनी टीम के साथ सामग्री का वितरण किया। उन्होंने इस दौरान गढ़वा के जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल समद के घर जाकर ईद के अवसर पर गमछा व ईद सामग्री देकर ईद का मुबारकबाद दिया।
इमाम हाफिज अब्दुल समद ने कहा कि इस कोरोना महामारी में कल ईद के मौके पर मस्जिद, मदरसा और ईदगाह में कुछ लोगों के द्वारा नमाज अदा की जाएगी। जिनके लिए डॉ पतांजलि के द्वारा सेनेटाइजर, हैंड ग्लोब्स, मास्क व इत्र का तोहफा पेश किया गया है। यह कार्य काबिले तारीफ है। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि पतांजलि केसरी और उनकी पूरी टीम के साथ हिंदुस्तान के सभी आमअवाम खुशहाल रहे और कोरोना जैसी महामारी पर हमलोग मिलकर विजय प्राप्त करें। डॉ पतांजलि केशरी ने कहा कि ईद के पाक मौके पर हम गढ़वा वासियों को मुबारकबाद देते हैं अाैर साथ ही साथ आग्रह करते हैं कि इस वैश्विक महामारी में प्रशासन के द्वारा बताए रास्ते पे चलकर इसपर विजय हासिल करेंगे। मौके पर अब्दुल मन्नान, इस्तेहाक राजा, मो इकराम, दामोदर राम, संतोष कुमार उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The people of the trust distributed the material in the mosque


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zvMzn9

Comments