झारखंड राज्यसभा चुनाव 2020 में भाजपा का पलड़ा थोड़ा भारी हो गया है। दुमका विधानसभा सीट को सीएम हेमंत सोरेन द्वारा छोड़े जाने और बेरमो के कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के असमय निधन से सत्ता पक्ष के दोनों सीटें जीतने का गणित गड़बड़ा गया है। राजेंद्र सिंह के नहीं रहने के कारण कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर के विजय की संभावना पर सीधा ग्रहण लगता दिख रहा है। पहले जहां विधानसभा का स्ट्रेंथ 81 था, वह इन दो घटनाओं के कारण अब घटकर 79 पर आ गया है।
राज्यसभा की दो सीटों के लिए होनेवाले द्विवार्षिक चुनाव में जहां पहली सीट के लिए झामुमो के शिबू सोरेन की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं अब दूसरी सीट के लिए भाजपा के दीपक प्रकाश निर्णायक बढ़त की ओर दिख रहे हैं। जीत के लिए 27 विधायकों के वोटों की अनिवार्यता को देखते हुए 29 विधायकों वाले झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन की जीत तय है। 25 विधायकों वाली भाजपा के दीपक प्रकाश भी अब नंबर गेम में पहले से और मजबूत हो गए हैं।
चुनाव की नई तिथि घोषित नहीं.... पूर्व में 26 मार्च को ही पड़ने थे वोट
दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर के विजय की संभावना पर ग्रहण
81 सदस्यों वाली विधानसभा का स्ट्रेंथ घटकर 79 पर हुआ
कोरोना के बीच चुनाव की तैयारी शुरू, निर्वाचन आयोग ने दो दिन पहले विस परिसर का किया था निरीक्षण

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c29tzN
Comments
Post a Comment