मुसहर टोला में प्रशासन ने किया खाद्यान्न का वितरण

सदर प्रखंड के लोटो गांव स्थित मुसहर टोला में शनिवार को प्रशासन द्वारा खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस दौरान प्रत्येक परिवार को 10 किलोग्राम चावल, सरसों तेल, नमक व साबुन प्रदान किया गया। मौके पर उपस्थित बीडीओ जागो महतो ने कहा किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी नहीं हो। इसे ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के शुरुआत में मुख्यमंत्री राहत कोष से लोटो गांव के मुसहर टोला के प्रत्येक परिवार को 10 किलोग्राम चावल महुलिया पंचायत के मुखिया द्वारा दिया गया था। इसके बाद लोटो गांव में संचालित दीदी किचन में मुसहर परिवार के लोग भोजन करते थे। एक सप्ताह पूर्व सीआरपीएफ द्वारा मुसहर परिवार को खाद्यान्न के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया था।

बीडीओ ने कहा कि चलंत दाल भात केंद्र की गाड़ी लोटो गांव के मुसहर टोला के लोगों को प्रत्येक दिन भोजन देते हुए इधर से ही गुजरेगी। इन्हें भोजन उपलब्ध हो सके, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। मौके पर महुलिया पंचायत के मुखिया श्रीनिवास राम, मुसहर टोला के जीतेंद्र, राजकुमार, अर्जुन, सुनीता, छोटी, चंदन, प्रदीप समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A7P5zW

Comments