डोरंडा गोलीकांड : अवैध रूप से कुरैशी मुहल्ले में पहुंच रहे हथियार, पिस्तौल दिखाने के क्रम में ही चली गोली

लॉकडाउन-4 में चाकूबाजी, हत्या और गोलीकांड की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार देर रात 12 बजे डोरंडा के कुरैशी मुहल्ले में 19 साल के फैसल कुरैशी को गोली मार दी गई। गोली उसके गर्दन में लगी, उसे तुरंत रिम्स में भर्ती कराया गया।उसकी जान तो बच, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। आरोपी जिलानी कुरैशी घटना के बाद से फरार है। जिस हथियार से उसने गोली चलाई, वह कुछ दिन पहले ही उसके पास आया था।

इस कारण रविवार रात को वह अपना नया हथियार दिखाने निकला था। सोमवार को ईद थी, इसलिए जिलानी और उसके दोस्त एक जगह जुटे हुए थे। नए हथियार से रात में फायरिंग करने की तैयारी थी। जिलानी ने जैसे ही गोली चलाई, वह फैसल को जा लगी। इसके बाद सारे लड़के भाग निकले। कुरैशी मुहल्ले में अवैध रूप से हथियार पहुंच रहे हैं, यह पुलिस को पहले से पता था। यह जानते हुए भी वह इलाके में छापेमारी करने नहीं जाती है।
तीन दिन में 3 कांड... हत्या, चाकूबाजी व फायरिंग
शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के डुमरदगा में पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के एक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को हत्यारा का अबतक सुराग नहीं मिला है। अगले दिन शनिवार को पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी के पास दो युवकों को शराब के नशे में दो युवकों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार को दिन में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रांची में छुरा से एक युवक को मारने की कोशिश की गई। लेकिन, रात 12 बजते-बजते डोरंडा के कुरैशी मोहल्ले में एक युवक को गोली मार दी गई।
चारों मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं
रांची पुलिस लॉकडाउन के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर लोगों की सेवा में लगी हुई है। लेकिन, लॉकडाउन-4 में बढ़ते अपराध के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस एक बार फिर पिछड़ गई है। पिछले चार दिनों में 4 घटनाएं हुईं। इनमें अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doranda firing: Weapons illegally reaching Qureshi locality, shot in order to show pistol


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XsoN3E

Comments