राज्य में हेमंत सरकार द्वारा कोरोना को लेकर लागू किए गए नियम के खिलाफ झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता, जनता के साथ मिलकर फेसबुक लाइव के माध्यम से विरोध जताया है। इस कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले के प्रत्येक मंडल, पंचायत स्तर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। गढ़वा के विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश एक राज्य के गरीब ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत ही दुखदायी है।
सरकार ने अध्यादेश में कहा है कि मास्क नहीं पहनने पर एक लाख आर्थिक दंड व दो साल तक जेल होगा। झामुमो, कांग्रेस जब सत्ता में नहीं होते तो जनता की हितैषी होने का पाखंड करते हैं और सत्ता मिलते ही जनता के ऊपर जुल्म करना शुरू कर देते है। इस जनविरोधी अध्यादेश से गरीब जनता भय के माहौल में रह रही है।सरकार अपनी तुगलकी फरमान से सिर्फ और सिर्फ भय एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है।
भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार की तानाशाही अब प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हेमंत सरकार कोरोना महामारी में अपनी विफलता को छुपाने के लिए यह अध्यादेश लेकर आई है। पूरे देश में इतना ज्यादा जुर्माना कहीं नहीं लगाया गया है। गरीब आदिवासियों के प्रदेश झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए जुर्माना लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। अगर झारखंड सरकार इस कानून को वापस नहीं लेता है तो जनता के साथ भाजपा चरणबद्ध आन्दोलन को बाध्य होगी। फेसबुक लाइव के कार्यक्रम भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी, जवाहर पासवान, मुकेश निरंजन सिन्हा, रघुराज पाण्डेय, अलख पाण्डेय, विवेकानंद तिवारी, राजीव तिवारी, मुन्ना तिवारी, अनूप दुबे, रीतेश चौबे, संजय कमलापुरी, अविनाश पासवान, शैलेश तिवारी, अखिलेश प्रसाद, उमेश कश्यप आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hBrgkD
Comments
Post a Comment