सदर अस्पताल कैंपस में अब फेंका पीपीई किट, मास्क व ग्लव्स इधर, ओरमांझी टोल प्लाजा पर बेरोकटोक गाड़ियों की इंट्री

राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, प्रशासन, पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग लगातार लापरवाही बरत रहा है। सदर अस्पताल में जहां-तहां कचरा फैला है। पूरा कैंपस संक्रमित हो चुका है। दूसरी ओर, अस्पताल परिसर में ही पीपीई किट, ग्लव्स, इंजेक्शन और पानी की बोतले फेंक दी गई हैं।

इससे व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। आईसीएमआर ने सख्त आदेश दिया है कि पीपीई किट, मास्क और ग्लव्स को खुले में नहीं फेंकना है। प्रयोग करने के बाद इसे जमीन के 3 फीट नीचे गड्डे में गाड़ देना है या जला दें। इसके बावजूद सदर में इस तरह की लापरवाही कोई भी व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।

आईसीएमआर का निर्देश... सख्त आदेश दिया है कि पीपीई किट, मास्क और ग्लव्स को खुले में नहीं फेंकना है। प्रयोग के बाद 3 फीट नीचे गड्डे में गाड़ देना है या जला दें। इसके बावजूद खुले में फेंक रहे हैं।

बाहर से आ रहे वाहनों की जांच-पड़ताल नहीं

दूसरी ओर, राज्य व केंद्र सरकार के निर्देश अनुपालन कराने में पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तरह से विफल रही है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना संदिग्ध मानकर स्वास्थ्य विभाग की टीम होम क्वॉरेंटाइन कर रही है। इसके बाद भी लोग अपने-अपने घरों से निकलकर दूसरे जिला में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

शनिवार को बंगाल से लगने वाली सीमा को पूरी तरह से सील किया गया है। वहीं, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा से आने-जाने वाले वाहनों को खुली छूट दी गई है। वाहन सवार लोगों का रोक-टोक करने वाला कोई नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PPE kits, masks and gloves thrown here at Sadar Hospital Campus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f32x77

Comments