वर्तमान मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री के पुतला दहन का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन करने की मांग पर अडिग हैं, तो प्रशासन भी उनकी मांग नहीं मानने को लेकर अड़ा हुआ है। वहीं तारीख पर तारीख के आधार पर पुलिस प्रशासन मुकदमे पर मुकदमा दर्ज कर रही है।
गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा को लेकर थाने के सामने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जा रहा है। इसके दूसरे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय सचिव अंकित डेढ़ा, प्रदेश कार्य वाहक अध्यक्ष शशांक दुबे, मंडला के जिला अध्यक्ष अविनाश चौरसिया व सिवनी जिला अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने भी युवाओं के आंदोलन में शिरकत की। साथ ही पुलिस प्रशासन से मांग की कि जिन धाराओं के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ऊपर मामला पंजीबद्ध किया गया है, ठीक उसी तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर भी मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि दोनों की शिकायतें और दोनों के मामले एक ही जैसे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन पक्षपात पूर्ण कार्रवाई क्यों कर रही है।
यदि पुलिस प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर जब तक कार्रवाई नहीं करती है, तब तक हम धरने पर बैठेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी।
एमपी के पूरे युवा प्रदर्शन में शामिल
धरने पर बैठे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चर्चा करते हुए कोतमा एसडीओपी एसएन प्रसाद से राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा कि पुलिस प्रशासन यह सूचना ऊपर बिल्कुल न पहुंचाएं कि यहां पर सिर्फ 15 से 20 कार्यकर्ता रहते हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि हम यहां पर सिर्फ 15 से 20 कार्यकर्ता नहीं है। गुड्डू चौहान के साथ पूरे मध्यप्रदेश के युवा कार्यकर्ता शामिल हैं और हमारी मांगे नहीं मानी गई तो मध्यप्रदेश के पूरे कांग्रेसी कार्यकर्ता इस आंदोलन में शिरकत करेेंगे और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दूसरे दिन 17 लोगों पर केस
मामले में सबसे बड़ी बात यह रही कि पुलिस ने यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मांग तो नहीं मानी लेकिन दूसरे दिन भी राष्ट्रीय सचिव अंकित डेढ़ा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शशांक दुबे, मंडला जिलाध्यक्ष अभिनव चौरसिया, शिवनी जिला अध्यक्ष आनंद पंजवानी, जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, जिला यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित सेनगुप्ता सहित 17 लोगों के खिलाफ रामनगर पुलिस ने धारा 188, 269 ,270 34 व 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jC4ScG
Comments
Post a Comment