जी हां तस्वीर में आप जो दृश्य देख रहे हैं यह रंका रेफरल अस्पताल के बोलेरो का है जो अक्सर बंद हो जाता है। इसे धक्का मारने एवं काफी जद्दोजहद के बाद स्टार्ट किया जाता है तब लोग कहीं आना-जाना करते हैं। यहां बताते चलें कि रंका अस्पताल में एक मात्र यही सरकारी वाहन है जिसके सहारे विभाग का काम हो रहा है।
कोरोना काल में एक एंबुलेंस है भी तो वह सिर्फ कोरोना सैंपल जिला ले जाने या लोगों के सैंपल लेने का कार्य कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में बोलेरो की लचर व्यवस्था से विभाग के लोग तो परेशान हैं। धक्का मारते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को इर्द-गिर्द के देखने वाले लोग भी मजे ले कर गाना गुनगुनाने लगते हैं चल यार धक्का मार बंद है मोटर कार.....।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hDcHNl
Comments
Post a Comment