स्पेशल ड्राइव में सबसे अधिक 10.29% मरीज हीरापुर में निकले, फिर भी लापरवाही... मास्क नहीं पहन रहे, ठेलों पर खा रहे गोलगप्पे

अगर आप शहर के हीरापुर व सरायढेला क्षेत्र में रहते हैं या फिर इन क्षेत्रों में आपका आना-जाना है... तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। शहर के ये दोनों ही क्षेत्र कोरोना संक्रमण का हाई रिस्क जोन बन गया है। इन दोनों क्षेत्रों के आलावे मनईटांड़, बैंकमोड़ और धनसार क्षेत्र में भी संक्रमण का चेन मजबूत हुआ है।

हाल के दिनाें में शहर के विभिन्न क्षेत्राें में स्पेशल ड्राइव चलाया गया। धनबाद नगर निगम के 8 क्षेत्राें में विशेष कैंप लगाकर आरएटी किट से 1880 लाेगाें की जांच की गई, इसमें 68 पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज हीरापुर, पुराना बाजार मनईटांड़, सरायढेला स्टील गेट, बैंक माेड़ व धनसार के रहने वाले हैं।

उक्त चाराें क्षेत्राें में 683 लाेगाें की जांच की गई, उसमें 49 पाॅजिटिव केस मिले थे। अभियान में सबसे अधिक 10.29 % मरीज हीरापुर में निकले थे। वहीं, सरायढेला में 6.94, नई दिल्ली धनसार में 4.88 तथा मनईटांड पतराकुल्ही कैंप में 4.55 प्रतिशत मरीज मिले थे। भाैंरा में सबसे कम 0.34 प्रतिशत पाॅजिटिव केस मिले थे।

जबकि चासनाला में 2.49, झरिया और आसपास 0.98 पाॅजिटिव केस मिले थे। हैरान करने वाली बात यह है कि सबसे संक्रमित क्षेत्रों में लोग लापरवाह हैं। हीरापुर में बिना मास्क लोग बाजार में घूम रहे हैं। सड़क किनारे ठेले पर लोग गोलपप्पे खा रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है।

आज 8 जगहों पर स्पेशल ड्राइव, तैयारी पूरी
स्पेशल ड्राइव काे लेकर डीसी उमा शंकर सिंह ने मंगलवार काे बैठक की, जिसमें बुधवार को धनबाद नगर निगम व अन्य जगहाें के आठ स्थानों पर आयोजित होने वाली आरएटी स्पेशल ड्राइव काे लेकर रणनीति तैयार की गई। उन्होंने लोगों से परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए स्पेशल ड्राइव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराने की अपील की। अभियान काे सुबह 9 बजे शुरू करने का आदेश दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये गलत बात है...


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3grEOOM

Comments