6 दोस्तों के साथ तुपुदाना के ब्लू पौंड में गया था नहाने, तैराना नहीं जानता था डूबने से मौत

तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रिंग रोड के समीप स्थित पत्थर खदान जो ब्लू पौंड के नाम से चर्चित है, उसमें नहाने के दौरान बुधवार को नीरज तिर्की (19) नाम के युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नीरज के शव को काफी देर तक निकालने का प्रयास किया, लेकिन शव नहीं निकल सका।

गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढने के लिए देर शाम तक लोग लगे रहे। नीरज तिर्की शतरंजी का रहने वाला था, लेकिन मोरहाबादी में एक रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करता था। उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह मनन विद्या स्कूल का छात्र था।

खतरनाक...दोस्त को तैरता देख तालाब में उतरा था, नहीं मिली लाश

दिन के करीब 1:40 बजे छह लड़के ब्लू पौंड खदान में पहुंचे थे। नीरज अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था। उसका दोस्त अंशुल निखिल तिर्की जो तैरना जानता है, वह पहले खदान के पानी में घुसा। उसे देखकर पीछे पीछे नीरज तिर्की भी खदान के पानी में घुस गया। नीरज तैरना नहीं जानता था और डूब गया। निखिल ने उसे बचाने कोशिश की। लेकिन उसे पकड़ नहीं सका।

100 फीट गहरी है पत्थर खदान पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं
खदान 100 फीट तक गहरी है और पानी भरा है। इस कारण गहराई पता नहीं चलती। इसमें पहले भी डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। नीरज दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

आज एनडीआरएफ की टीम खदान से निकालेगी शव
तुपुदाना ओपी प्रभारी कमलेश राय ने कहा कि खदान गहरी है। शव निकालना मुश्किल हो रहा है। एनडीआरएफ की टीम को जानकारी दी गई है। गुरुवार को एनडीआरएफ शव निकालेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Went in blue pound of Tupudana with 6 friends to bathe, did not know to swim


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lijSNT

Comments