कोरोना कंट्रोल में अड़चन... इलाज के लिए मांगे 80 करोड़, मिले मात्र 12 करोड़

राज्य में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपदा प्रबंधन के तहत 79.18 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। हालांकि इसके एवज में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में मात्र 12 करोड़ रुपए ही स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने 29 जुलाई को पत्र लिखकर राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, हजारीबाग और दुमका में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आधारभूत संरचना बनाने हेतु प्रति मेडिकल कॉलेज 15.83 की दर से कुल 79.18 करोड रुपए की मांग की गई थी। पत्र में पांचों मेडिकल कॉलेजों के लिए खरीदे जाने वाले उपकरणों की सूची भी भेजी गई थी। जिसमें कहा गया था कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल निर्धारित किया है। इसके तहत प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 15.83 करोड़ रुपए के उपकरण खरीदने होंगे।

आधारभूत संरचना के लिए अन्य स्रोत से जुटाना होगा फंड
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 130 प्रकार के उपकरण-दवाओं की खरीद का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन राज्य कार्यकारिणी समिति ने मात्र 18 प्रकार के उपकरण व दवाए खरीदने की अनुमति दी है। ऐसे में आधारभूत संरचना तैयार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अन्य स्रोत से फंड की व्यवस्था करनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bottleneck in corona control ... 80 crore sought for treatment, got only 12 crore


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QtJlWc

Comments