बिष्टुपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल के निबंधन की होगी जांच, पीएबीसी ने पिछले वर्ष प्रबंधन संग एग्रीमेंट को समाप्त कर दिया था

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने उपायुक्त सूरज कुमार को बेल्डीह चर्च स्कूल के निबंधन दस्तावेजों की जांच से संबंधित पत्र भेजा है। सहायक निबंधन महानिरीक्षक राजेश एक्का के हस्ताक्षर से जारी पत्र में स्कूल के निबंधन की वैधता, दस्तावेजों की प्रमाणिकता, भूमि के संबंधित कागजातों की जांच करते हुए मंतव्य सहित रिपोर्ट देने को कहा गया है।

इस मामले में प्रॉपर्टी एसोसिएशन ऑफ बैप्टिस्ट चर्च के बिहार, झारखंड, बंगाल के प्रोपर्टी अटॉर्नी संजीव नायक ने राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि बगैर पीएबीसी की स्वीकृति के गलत और फर्जी तरीके से बेल्डीह चर्च स्कूल एवं बेल्डीह चर्च प्रबंधन ने मिली भगत करते हुए उनकी संपत्ति पर अनधिकृत कब्जा कर रखा है। पीएबीसी ने पिछले वर्ष प्रबंधन संग एग्रीमेंट को समाप्त कर दिया था।

चर्च के अटॉर्नी संजीव नायक ने विभाग को की थी शिकायत

पीएबीसी ने पिछले वर्ष एग्रीमेंट के करार को भी समाप्त कर उनकी जमीन खाली करने को कहा था। इस मामले में पीएबीसी ने बीते दिनों बेल्डीह चर्च स्कूल और चर्च सोसाइटी को नोटिस जारी करते हुए 10 अगस्त तक अवैध कब्जा हटाने और संपत्ति को पीएबीसी को सुपुर्द करने को कहा था, बावजूद अनधिकृत कब्जा जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The registration of Beldih Church School in Bishtupur will be investigated, PABC terminated the agreement with management last year.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31tc6ZF

Comments