|बरवाअड्डा पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर जीटी रोड जोड़ापीपल के समीप से एक एसयूवी से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब तस्करी का खुलासा किया। एसयूवी में रॉयल स्टेग की 182 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने एसयूवी में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बरवाअड्डा थाना प्रभारी गंगा सागर ओझा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एसयूवी (बीआर52/2861) में पश्चिम बंगाल से अंग्रेजी शराब अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही है।
सूचना पर जोड़ापीपल के समीप एसयूवी को रोक कर तलाशी ली गयी तो उससे शराब की बोतलें बरामद हुई। स्कार्पियो में सवार चालक गौतम कुमार, राहुल कुमार दोनों नूरपुर पटना सिटी बिहार एवं नौशाद उर्फ सोनू कुमार शरीफागंज पटना को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार की शाम पुलिस ने चालक समेत तीनों को जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HvgsI5
Comments
Post a Comment