रांची में आज मेगा ड्राइव; 25 स्थानों पर लगाए गए हैं कैंप, आप भी यहां करा सकते हैं कोरोना टेस्ट

रांची जिले में शनिवार को 25 स्थानों पर कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र के 10 और ग्रामीण क्षेत्रों के 15 जगहों पर सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। सभी सेंटरों पर सुबह 10 से लोग जुटने शुरू हो गए थे। शाम 06 बजे तक सैंपल लिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि कोरोना को हराने के लिए लोग खुद से आगे आएं और जांच कराएं। सैंपल कलेक्शन के दौरान नाम, पता, फोन नंबर आदि जानकारी सही-सही दें।

शहर में यहां बनाए गए सेंटर

  • जिला स्कूल, शहीद चौक
  • राम लखन सिंह कॉलेज
  • डोरंडा कॉलेज
  • वेलनेस सेंटर, गोल चक्कर, धुर्वा
  • तरुण विकास मध्य विद्यालय, महादेव टोली, चुटिया।
  • पहाड़ी मंदिर के नीचे
  • हनुमान मंदिर, रातू रोड
  • सैनिक मार्केट, मारवाड़ी भवन
  • प्रेस क्लब करमटोली रांची

25 दिनों में 8615 बार हारा कोरोना रिकवरी रेट 52.9 से बढ़कर 75.43% हुआ
रांची में कोरोना महामारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। औसतन हर दिन 300-400 लोग कोरोना के शिकार हो रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस महीने 2 सितंबर से 25 सितंबर तक के आंकड़ों के एनालिसिस में यह बात सामने आई है कि इन 24 दिनों के दौरान रांची जिला में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) लगातार बढ़ रही है। इसमें 8615 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि 8472 नए मरीज मिले हैं। मतलब रिकवरी रेट 24 दिनों में 23.34 प्रतिशत बढ़ गया। एक सितंबर तक रिकवरी रेट 52.09 प्रतिशत था, जो 25 सितंबर तक 75.43 प्रतिशत पहुंच गया। जिले में 25 सितंबर तक कुल 17296 लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बनाया। वहीं, इस दिन तक एक्टिव केस की संख्या 3491 रही। कोरोना के मामले में रिकवरी रेट बढ़ने से राहत मिली है, लेकिन अगर लापरवाही की गई तो संक्रमण का फैलना नहीं रुकेगा।

इस महीने 44 लोगों की मौत, डेथ रेट में 0.6% की कमी
रांची जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 102 हो गई है। एक सितंबर तक यह संख्या 61 थी। हालांकि, महज 25 दिनों में 44 लोगों की जान कोरोना ने ले ली। इस माह मृत्यु दर में कमी आई है। एक सितंबर को रांची जिले में डेथ रेट 0.68 प्रतिशत था। वहीं, 23 सितंबर के आंकड़े के अनुसार यह 0.62 प्रतिशत हो गया।

22 दिनों में 60 हजार लोगों की हुई जांच
रांची जिले में कोरोना जांच के लिए सैंपल कलेक्शन की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 2 से 23 सितंबर के बीच 60546 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एक सितंबर तक 96821 लोगों के सैंपल कलेक्ट करने के साथ जांच की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची में कोरोना महामारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। औसतन हर दिन 300-400 लोग कोरोना के शिकार हो रहे हैं। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3czWya4

Comments