जिले के 59 वल्नरेबल एरिया में चल रहे राेजाना आरएटी स्पेशल ड्राइव के कारण काेराेना संक्रमण की चेन घटी है। गुरुवार काे जिले में 29 स्थानाें पर स्पेशल ड्राइव चलाया गया, जिनमें 3870 लोगों की जांच की गई। इसमें 12 स्थानाें पर 746 लोगों की जांच की गई। इसमें एक भी पाॅजिटिव केस नहीं मिले हैं। वहीं 17 स्थान पर 3124 लोगों की जांच में 48 पाॅजिटिव केस मिले हैं, जाे कुल संख्या का 1.2 फीसदी है। जांच अभियान में सबसे अधिक पॉजिटिव केस ओल्ड पीएचसी तोपचांची में मिले हैं। यहां पर 158 की जांच की गई, इनमें 8 लोग संक्रमित मिले। डीसी उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, खनन क्षेत्र तथा वल्नरेबल एरिया में राेजाना आरएटी स्पेशल ड्राइव चल रहा है।
आरटी पीसीआर से की गई 286 लोगों की जांच | जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष सह डीसी उमाशंकर सिंह के निर्देश पर जिले के चार स्थानों पर आरटी पीसीआर से 286 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें यूसीएससी केंदुआडीह में 49, सीएचसी टुंडी 13, सीएचसी बाघमारा 29 तथा सीएचसी गोविंदपुर में 195 लोगों की जांच की गई।
अस्पताल में सुधार पर 88 लाख खर्च करेगी बीसीसीएल
धनबाद|सेंट्रल अस्पताल के काेविड-19 हाॅस्पिटल के सुधार पर बीसीसीएल प्रबंधन 88 लाख रुपए खर्च करेगी। कंपनी उक्त राशि जिला प्रशासन काे उपलब्ध कराएगी। काेविड अस्पताल में मरीजाें के इलाज के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने काे लेकर जिला प्रशासन और बीसीसीएल के सहयाेग से कई सुधार कराए जा रहे हैं। इसे देखते हुए वहां इलाजरत मरीजाें काे अन्य काेविड अस्पताल में स्थानांतरित कर वार्ड काे खाली करा दिया गया है। वार्ड काे सुंदर और वेंटिलेटर लगाने से लेकर सभी तरह के सुधार किए जाएंगे, ताकि गंभीर रूप से बीमार मरजाें काे बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। वार्ड के फर्श में टाइल्स लगाने से लेकर खिड़की, शाैचालय, किचेन काे बेहतर बनाया जाएगा। इसमें कम-से-कम 20 से 25 दिनाें का समय लगने की संभावना है।
सीआरपीएफ के 6 जवान समेत 8 पाॅजिटिव मिले
गोमो | तोपचांची सीएचसी के पुराने भवन में गुरुवार को हुई कोरोना जांच में सीआरपीएफ के 6 जवान समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को तोपचांची के पुराने सीएचसी भवन में कोरोना जांच शिविर लगाया गया था। इसमें आसपास गांव से करीब 158 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं तोपचांची प्रखंड कार्यालय के नए भवन में बाहर से आकर क्वारेंटाइन में रह रहे करीब 20 सीआरपीएफ जवानों की भी वहीं जाकर कोरोना जांच की गई। इसमें सीआरपीएफ के छह जवान कोरोना संक्रमित मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330hbJx
Comments
Post a Comment