जगजीवन नगर में ठेकेदार के बंद आवास से 6 लाख की संपत्ति चाेरी

जगजीवन नगर विकास नगर में रहने वाले ठेकेदार अजीत कुमार पांडेय के घर का ताला ताेड़ कर चाेराें ने 35 हजार नकद समेत लगभग छह लाख की संपत्ति चुरा ली। घटना के समय घर में ताला बंद था। पत्नी के साथ पांडेय 21 सितंबर काे जहानाबाद गए थे। 23 सितंबर काे उन्हें माेबाइल पर घर में चाेरी हाेने की सूचना मिलने के बाद बुधवार की देर रात धनबाद वापस लाैटे। पांडेय के मुताबिक चाेर बांउड्री फांदकर अंदर घुसे। चार कमरों के ताले ताेड़ घटना काे अंजाम दिया। सूचना पर सरायढेला पुलिस माैके पर पहुंच छानबीन की। गुरुवार काे पांडेय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

इन सामानाें की हुई चाेरी: 20 ग्राम की साेन की चेन, 6 पीस साेने की कानबाली, 2 पीस हाथ का माेती सेट, 1 पीस कुंदन का सेट, 6 सेट चांदी की पायल, 6 पीस छाेटे व बड़े कैमरा, 4 पीस हाथ की घड़ी, चांदी की बरतन, 4 लेडीज बैग, 35 हजार नकद व अन्य सामान।

सुरक्षा के लिए लगाए थे सीसीटीवी कैमरे, बंद मिले

पांडेय ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। चाेरी के दाैरान चाेराें ने कैमरों की दिशा से छेड़छाड़ की थी। उम्मीद थी कि सीसीटीवी फुटेज से चाेराें का कुछ सुराग मिल सकता है। फुटेज जांच के लिए पांडेय ने इंजीनियर काे बुलाया। जांच में कैमरों की वीडियो रिकार्डिंग बंद मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 lakh property in Jagjivan Nagar from contractor’s house closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364aLLt

Comments