राज्य में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 83 फीसदी से ऊपर पहुंचा, अब तक 63,846 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले फिलहाल बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने में 11 सितंबर को छोड़कर रोजाना 1000 से अधिक मरीज मिले हैं। राज्य में 25 अगस्त को 32,174 मरीज थे जो सितंबर 25 को बढ़कर 77,631 हो गए हैं। यानी एक महीने में 45,457 मरीज बढ़े हैं। यानी औसतन हर दिन राज्य में कोरोना के 1466 नए मरीज मिले हैं। हालांकि अच्छी बात है कि 25 अगस्त को राज्य का रिकवरी रेट 67.03 था जो अब बढ़कर 83 फीसदी से ऊपर 83.02 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं राज्य में अब कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा 693 हो गया है।

रांची में पूर्वी सिंहभूम से केस ज्यादा, लेकिन मौत कम
राज्य की राजधानी रांची में सबसे अधिक 16936 कोरोना के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा सर्वाधिक मृत्युदर वाले जिला पूर्वी सिंहभूम से 3877 ज्यादा है। इसके बावजूद पूर्वी सिंहभूम की अपेक्षा रांची में मौत के मामले एक तिहाई से भी कम है। रांची में 16936 पॉजिटिव में 102 वहीं पूर्वी सिंहभूम में 13059 मामलों में 282 मौत हो चुकी है।

कोरोना से जंग में झारखंड के 21 जिले बेहतर कर रहे हैं। देश में कोरोना से औसत मृत्यु दर 1.60% की तुलना में झारखंड के 21 जिलों में यह आधी से भी कम है। झारखंड सरकार की ओर से 24 सितंबर को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 76438 संक्रमण के मामलों में 652 लोगों की मौत हुई है, यानी कोरोना से मृत्युदर 0.85 फीसदी है। राज्य में सबसे कम 0.12 फीसदी मृत्यु दर गुमला की है। यहां 1563 मरीजों में 2 की मौत हुई है। लातेहार में 0.14%, खूंटी 0.22% और राजधानी रांची की मृत्यु दर 0.60% है। पूर्वी सिंहभूम की हालत सबसे खराब है।

झारखंड

  • कुल संक्रमित- 77,631
  • ठीक हुए- 63,846
  • रिकवरी रेट- 83.02%
  • कुल मौतें- 693

रांची

  • कुल संक्रमित- 17,296
  • ठीक हुए- 13,047
  • रिकवरी रेट- 75.43%
  • कुल मौतें- 80

राज्य में पिछले 24 घंटे में 1261 नए कोरोना के मरीज मिले, छह संक्रमितों की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे में 1261 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 410, बोकारो से 44, चतरा से 3, देवघर से 75, धनबाद से 88, दुमका से 15, पूर्वी सिंहभूम से 144, गढ़वा से 37, गिरिडीह से 47, गोड्डा से 14, गुमला से 7, हजारीबाग से 58, जामताड़ा से 10, खूंटी से 63, कोडरमा से 18, लातेहार से 11, लोहरदगा से 41, पाकुड़ से 7, पलामू से 28, रामगढ़ से 22, साहेबगंज से 6, सरायकेला से 40, सिमडेगा से 14 और पश्चिमी सिंहभूम से 59 लोग शामिल हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 77,709 हो गई है। इनमें 12533 सक्रिय केस हैं जबकि 64,515 संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमित अब तक 661 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 1826, बोकारो 3644, पलामू 2492, हजारीबाग 3238, धनबाद 4856, गिरिडीह 2998, सिमडेगा 1495, देवघर 2251, जामताड़ा 703, दुमका 956, कोडरमा 2667, गोड्‌डा 1392, पू. सिंहभूम 12,050, प. सिंहभूम 3903, लातेहार 1392, रामगढ़ 3261, गुमला 1568, लोहरदगा 1080, चतरा 1206, सरायकेला 2784, खूंटी 1391, पाकुड़ 642 और साहेबगंज में 1254।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
25 अगस्त को राज्य का रिकवरी रेट 67.03 था जो अब बढ़कर 83 फीसदी से ऊपर 83.02 प्रतिशत पहुंच गया है। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Z8PBk

Comments