बीबीएमकेयू व सिंफर के बीच पांच साल का एमओयू हुआ, छात्र हर साल 90 दिनाें का कर पाएंगे इंटर्नशिप

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय एवं सिंफर प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व हुए एमओयू में बदलाव करते हुए गुरुवार को नए सिरे से एमओयू किया। दोनों संस्थानों के बीच हुए एमओयू अब पांच वर्ष के लिए मान्य होगा। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान के रिसर्च स्कॉलर एक-दूसरे के लैब, लाइब्रेरी समेत अन्य सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। एमओयू के तहत सिंफर अब बीबीएमकेयू के एमएससी एवं एमफिल के छात्रों को हर वर्ष 90 दिनों का इंटर्नशिप कराएगा। इंटर्नशिप सिंफर विशेषज्ञों और विवि के शिक्षकों की संयुक्त देखरेख में कराया जाएगा।

इस दौरान छात्र सिंफर के लैब, लाइब्रेरी और वहां अन्य सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। इस करार पर बीबीएमकेयू की ओर से रजिस्ट्रार कर्नल एमके सिंह एवं सिंफर की ओर सीनियर साइंटिस्ट डॉ आरवीके सिंह ने हस्ताक्षक किया। एमओयू के दौरान कुलपति डाॅ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, प्रति कुलपति डाॅ अनिल कुमार महतो, सीसीडीसी डाॅ दिलीप कुमार गिरी, प्राॅक्टर डाॅ मीना श्रीवास्तव आदि माैजूद थे।

एमओयू के तहत बीबीएमकेयू में प्रत्येक एकेडमिक ईयर में सिंफर के 15 कर्मचारी करा पाएंगे पीएचडी रजिस्ट्रेशन

एमओयू के तहत बीबीएमकेयू में प्रत्येक एकेडमिक वर्ष में सिफंर के 15 वैज्ञानिक, रिसर्च फेलो, टेक्नीकल अधिकारी पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। प्रत्येक पंजीकृत सिंफर कर्मी के लिए बीबीएमकेयू के शिक्षक गाइड एवं सिंफर के वैज्ञानिक को-गाइड होंगे। जब सिफंर के वैज्ञानिकों का पहला बैच अपना पीएचडी प्रोग्राम पूरा कर लेगा इसके बाद यह वैज्ञानिक सिंफर की गाइड बन सकेंगे। वहीं अगर बीबीएमकेयू का पीएचडी स्कॉलर इस ज्वाइंट रिसर्च प्रोग्राम के तहत पीएचडी करेंगे, तो वह अपनी बीबीएमकेयू के साथ सिंफर से अपनी पसंद का गाइड या को- गाइड चुन सकेंगे। ज्वाइंट रिसर्च प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन दोनों संस्थानों की ज्वाइंट कमेटी द्वारा किया जाएगा।

आविष्कार के पेटेंट पर दोनों संस्थानों का अधिकार होगा

ज्वाइंट रिसर्च प्रोग्राम के तहत किसी खोज या आविष्कार की पेटेंट पर दोनों संस्थानों का अधिकार होगा। हालांकि पेंटेंट पर किस संस्थान की हिस्सेदारी कितनी होगी। यह निर्णय आविष्कार या खोज में संस्थान की भूमिका के आधार पर तय किया जाएगा।

करार के अनुपालन के लिए निगरानी कमेटी का गठन

एमओयू के करारों के अनुपालन के लिए एक संयुक्त निगरानी कमेटी का गठन किया गया। प्रमुख बीबीएमकेयू की ओर से कुलपति या उनके प्रतिनिधि और सिंफर की ओर से उसके निदेशक या उसके प्रतिनिधि होंगे। अभी इसके सदस्यों में सिंफर की ओर से सीनियर वैज्ञानिक व हेड टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट अमरनाथ एवं सीनियर वैज्ञानिक व प्रमुख मानव संसाधन दिलीप कुंभकार शामिल हैं। वहीं बीबीएमकेयू की ओर से वर्तमान सदस्यों में सीसीडीसी डॉ दिलिप गिरि एवं रजिस्ट्रार कर्नल एमके सिंह शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A five-year MoU was signed between BBMKU and Simfer, students will be able to do 90 days internship every year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RZ0Luy

Comments