कस्तूरबा विद्यालय में आए नामांकन फाॅर्म की समीक्षा

प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय मे शुक्रवार को विद्यालय मे कक्षा छठवीं की छात्रा के नामांकन के लिए अबतक आए तथा बालिकाओं व अभिभावकों के द्वारा जमा किए गए नामांकन फाॅर्म को लेकर वार्डन सरिता कुमारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक की गई।

इस समीक्षा मे वार्डन व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामाशीष भोक्ता के अलावे जेएसएलपीएस बीपीएम नीरज सिंह, सीसी मनोज कुमार ,शिक्षक अरूण कुमार पासवान, सहायक मोविन अंसारी व अन्य शामिल थे।समीक्षा के पश्चात कुल नामांकन लक्ष्य 50 के अनुरूप 106 नामांकन के लिए फार्म जमा किए गए।पीएल मे कुल लक्ष्य 05 के अनुरूप 15 नामांकन फार्म,ओबीसी मे कुल लक्ष्य 23 के अनुरूप 59 नामांकन फार्म ,एससी मे कुल लक्ष्य 20 के अनुरूप 32 नामांकन फार्म आये हैं जबकि एसटी मे कुल लक्ष्य 2 के अनुरूप अबतक नामांकन के लिए कोई भी फार्म जमा नही किये गये है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iZArMR

Comments