सकारात्मक सोच से ही दे सकते हैं काेराेना काे मात

क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, भूली से गुरुवार काे डिस्चार्ज किए गए आजाद नगर भूली के रविकांत पासवान ने बताया कि 15 सितंबर को कोविड पॉजिटिव होने के बाद उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एडमिट होने के बाद शुरुआत में वे काफी नर्वस महसूस कर रहे थे, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, भोजन, सफाई कर्मियों के नम्र स्वभाव से उनके मन में सकारात्मक विचार आने लगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई टेलीमेडिसिन सुविधा मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो रही है और इससे मरीजों में नई ऊर्जा का संचार होता है। रविकांत ने बताया कि वैश्विक महामारी को हराने के लिए जनता को जागरूक होना चाहिए।

हल्के संक्रमण होने पर भी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराना चाहिए और सकारात्मक सोच रख कर वे इस महामारी को हरा सकते हैं। वासेपुर कलाली बगान के मोहम्मद तनवीर भी आज डिस्चार्ज किए गए। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरएटी स्पेशल ड्राइव में उन्हें पॉजिटिव पाया गया। उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उनका अच्छे तरीके से उपचार हुआ। चिकित्सकों, नर्स सहित तमाम कर्मियों ने अच्छा व्यवहार किया। नोडल पदाधिकारी डॉ मासूम आलम ने बताया कि उनकी टीम में शामिल फ्रंटलाइन एजेंसी के पंकज कुमार, गुरुदेव कुमार, मुकेश, कृष्णा, शंभू आदि कर्मी मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only with positive thinking can you beat Karenna


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j4ZH4u

Comments