मजदूरों के बीच साड़ी व शर्ट पैंट बांटे

प्रखंड के शबानो ग्राम में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने निबंधित मजदूरों के बीच वस्त्र का वितरण किया। निमित महिला श्रमिकों के बीच साड़ी एवं पुरुष श्रमिकों के बीच सट और पेंट का वितरण किया। मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा मजदूरों की हर समस्या को प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। झारखंड के मजदूर दूसरे राज्यों में जाकर काम कर रहे हैं जबकि झारखंड खनिज संपदा राज्य है।

झारखंड सरकार ऐसी योजना बना रही है जिसके तहत दूसरे राज्यों के भी मजदूरों को झारखंड में रोजगार देने में सक्षम होगी। झारखंड सरकार मजदूरो के पलायन रोकने और मजदूरो के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजना चला रही है। मौके पर श्रमिकों ने भी मंत्री के समक्ष कई समस्याओं को रखा जिसे मंत्री ने जल्द निदान करने की बात कही। मौके पर प्रखंड श्रमिक मित्र कृष्णा कुमार, वीडियो अमित कुमार मिश्रा, अंचल अधिकारी छुट्टेश्वर दास, उपप्रमुख ललिता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hps8fg

Comments