थाना क्षेत्र के करमा खैरामोड़ सड़क किनारे चौथा बाराडीह के पास सोमवार को साप्ताहिक हाट लगेगा । लॉकडाउन लगने के बाद बाराडीह गांव के 50 मजदूर गांव लौटे। गांव लौटने के बाद पेट चलाने के लिए जनवितरण प्रणाली से चावल तो मिल गया। अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर सड़क किनारे साप्ताहिक हाट खोलने का निर्णय लिया। गांव के दर्जनों व्यक्तियों ने सब्जी, पकौड़ी, मिठाई समेत अन्य दैनिक जरूरत की समान बिक्री की हाट लगाएंगे।
ग्रामीणों में अजय कुमार भुइयाँ,परदेशी भुइयां, मुन्ना भुइयां, अखलेश दांगी, कारू भुइयां, महरु भुइयां, कैला भुइयां, नागेश्वर पासवान, किशुन रजक, करमा पंचायत के चौथा गांव के सीताराम साव व पुष्प देवी आदि बाजार लगाएंगे। अजय कुमार भुइयां ने बताया मुम्बई से लौट कर बेरोजगार बैठे हैं स्वरोजगार करने की योजना बनाए हैं। मुखिया इशहाक अंसारी ने बताया रोजगार सेवक को जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। फिर भी नहीं बना है तो मैं खुद बनवा दूंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j9nyQo
Comments
Post a Comment