शहर और आसपास के क्षेत्राें में काेराेना संक्रमण की चेन काे ताेड़ने में जिला चैंबर ऑफ काॅमर्स, जिला प्रशासन की मदद करेगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष सह डीसी उमा शंकर सिंह ने बताया कि एसडीएम सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला चैंबर ऑफ काॅमर्स एवं प्रशासन की बैठक हुई थी, जिसमें शहर के बचे हुए वल्नरेबल एरिया में काेराेना संक्रमण की राेजना जांच का निर्णय लिया गया था। उस निर्णय के अलाेक में बैंक मोड़, पुराना बाजार, मटकुरिया में तीन जगहाें काे चिह्नित किया गया है, जहां शुक्रवार से राेजाना काेराेना की जांच हाेगी।
बैंक मोड़ में नगर निगम कार्यालय, पुराना बाजार में बालिका मध्य विद्यालय तथा मटकुरिया में छठ तालाब स्थित विकास मार्केट के प्रथम तल पर सुबह 8.30 बजे से नियमित काेराेना की जांच की जाएगी। वहीं हीरापुर, धैया सहित अन्य जगहाें पर संबंधित क्षेत्र के चैंबर ऑफ काॅमर्स के सहयाेग से काेराेना संक्रमण की जांच की जाएगी। जिला चैंबर के सहयाेग से शहर के अन्य जगहाें पर भी काेराेना की नियमित जांच शुरू की जाएगी। शहर के बाकी बचे हुए वल्नरेबल जगहाें काे चिह्नित करने का काम चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EugsXw
Comments
Post a Comment