कृषि विधेयक के नाम पर किसानाें काे भड़काने का काम कर रही कांग्रेस: राज

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कृषि विधेयक से किसानाें के अधिकार में इजाफा हुआ है, लेकिन कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है। बिल की आड़ में किसानाें काे भड़काने की साजिश की जा रही है। माेदी सरकार किसानाें के लिए बिल लाकर उनकी आय बढ़ाना चाह रही है ताे कांग्रेस इसका विराेध कर रही है। विधायक गुरुवार काे अपने कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। कहा कि नए कानून से किसानाें काे कई तरह के बंधनाें से मुक्ति मिलेगी। कृषि सुधार विधेयक का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काेई लेना देना नहीं है। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मिल्टन पारसार्थी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress working to provoke the farmers in the name of Agriculture Bill: Raj


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330UHbu

Comments