बरवाअड्डा में बुधवार की देर शाम कार के टक्कर से गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार गुलेश्वर यादव और प्रभात बाउरी की गुरुवार को इलाज के क्रम में पीएमसीएच में मौत हो गई। मृतकों में 26 वर्षीय प्रभात बाउरी झरिया का रहने वाला था, वहीं 25 वर्षीय गुलेश्वर यादव नवादा (बिहार) के। दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौप दिया गया। बताया जाता है कि प्रभात बाउरी अपने मित्र गुलेश्वर यादव के साथ बरवाअड्डा अजबडीह मोड़ से झरिया लौट रहा था।
इसी दौरान बरवाअड्डा कृषि बाजार के समीप कार एक सांड़ को धक्का मारकर अनियंत्रित हो गई और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना में बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद बाइक और कार में आग लग गई थी। आग में दोनों वाहन जलकर खाक हो गए थे। कार में सवार दो लोग कार से निकल कर भाग गए थे। बरवाअड्डा पुलिस से बाइक सवार दोनों घायलों को पीएमसीएच में भर्ती करवाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sa1Qjz
Comments
Post a Comment