केंद्र सरकार की किसान और मजदूर विराेधी नीतियाें के खिलाफ गुरुवार काे मासस कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चाैक पर प्रदर्शन किया और सरकार विराेधी नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं काे संबाेधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि माेदी सरकार किसानाें और मजदूराें के सभी अधिकार काे समाप्त करना चाह रही है। कृषि बिल काे पारित करना इसकी शुरुआत है। उन्हाेंने कहा कि यह सरकार देश काे काॅरपाेरेट घरानाें के हाथाें गिरवी रखना चाहती है और एक साेची समझी साजिश के तहत सभी सरकारी उपक्रमाें का निजीकरण करना चाह रही है।
उन्हाेंने कहा कि एनडीए सरकार देश काे फिर से गुलाम बनाने पर अमादा है और इसका हर स्तर पर विराेध जरूरी हाे गया है। प्रदर्शन में पवन महतो, सुभाष चटर्जी, भूषण महतो, देवाशीष पासवान, नंदलाल महतो, राणा चाटराज, विश्वजीत रॉय, देवीलाल महतो, महेंद्र पाठक, अखिलेश महतो, चौधरी भुइया, पुराण सिंह, अरविंद तिवारी, विवेक कुमार, दिलीप महतो, बलराम गुप्ता, रामजी, अजय, संतोष आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FRxcZI
Comments
Post a Comment