साकची- बागे-ए-जमशेद के पास रोता मिला नवजात, एमजीएम अस्पताल में उसे इलाज के लिए रखा गया

साकची स्थित बाग-ए-जमशेद के पास शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गोलचक्कर के चबूतरे पर बाइक सवार युवक विनोद को एक नवजात मिला। नवजात के आसपास चिटियां चल रही थीं। युवक ने उसे गोद में उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस नवजात और विनोद को एमजीएम अस्पताल ले गई, जहां नवजात का चेकअप किया गया।

एमजीएम अस्पताल में उसे इलाज के लिए रखा गया है। विनोद कुमार ने बताया कि जहां बच्चे को रखा गया था उसके आसपास चींटी थी। निश्चित ही कोई व्यक्ति बच्चे को लेकर यहां आया और पुलिया पर बैठने के बहाने उसे यहां छोड़कर चला गया। इस दौरान आते-जाते लोग उस नवजात को देखकर पार हो जा रहे थे। पुलिस बच्चे के परिजनों का पता लगा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sakchi- Baghe-e-Jamshed finds newborn crying, placed in MGM hospital for treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RZv5oX

Comments