प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक

प्रखंड के रामपुर पंचायत के बैगा टोली मे झामुमो पार्टी की बैठक आदिम जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर किया गया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव व संचालन असलम अंसारी ने की। बैठक में उपस्थित सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से चन्द्रिका बैगा को आदिम जनजाति का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त आदिम जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावे झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष जवाहर यादव, असलम अंसारी, सिरताज अली, मो असरफ, रामचन्द्र साव, जब्बार अंसारी, संजय राम, लालू यादव, सुनीता देवी, सुषमा देवी, चिन्ता देवी शामिल थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meeting regarding the election of the block president


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kNmNwF

Comments