छात्र या उनके परिवार का काेई सदस्य पाॅजिटिव हाेगा ताे मिलेगी छूट, ऐसे छात्राें की बाद में ली जाएगी परीक्षा

यूजी (स्नातक)-पीजी (स्नातकोत्तर) के साथ बीएड फाइनल ईयर के ऐसे छात्र जाे काेविड से जूझ रहे हैं या उनके परिवार में काेई सदस्य इस बीमारी से पीड़ित है ताे ऐसे छात्राें काे विवि परीक्षा से छूट देगा। ऐसे छात्राें की परीक्षा बाद में ली जाएगी, जब वे ठीक हाे जाएंगे। विश्वविद्यालय के इस फैसले के बाद सभी काॅलेजाें ने परीक्षा में शामिल हाेने वाले अपने छात्राें के लिए नाेटिस जारी किया है।

इसमें कहा गया है- यदि कोई विद्यार्थी कोविड से ग्रसित है या परिवार के किसी व्यक्ति के ग्रसित रहने के कारण घर सील कर दिया गया है या होम क्वारेंटाइन की सलाह दी गई है तो विद्यार्थी कॉलेज मेल पर प्रमाण सहित जानकारी देंगे। अगर कोई विद्यार्थी बीमारी से संबंधित बात छुपा कर परीक्षा में शामिल हाेगा और यह बात बाद में सामने आयी ताे ऐसे छात्र के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकाें का हुआ काेविड टेस्ट
एलबीएसएम कॉलेज में जिला सर्विलांस ऑफिस के सहयोग से शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अमर सिंह ने कहा कि परीक्षा को ध्यान में रखकर सभी स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया। सबकी रिपोर्ट निगेटिव रही। जिन्हाेंने टेस्ट नहीं कराया है, उन्हें यह लिखकर देना होगा कि कोरोना निगेटिव हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQ3XH7

Comments