शहर के लाइन मोहल्ला की सड़क जर्जर, चलना मुश्किल

लाइन मोहल्ला से लेकर किशुनपुर तक की पीसीसी पथ जर्जर है। सड़क के जगह- जगह पर एक फीट तक का गड्‌ढ़ा बन गया है। पैदल चलने वालों को इस सड़क पर चलना काफी कठिन है। हालांकि नगर परिषद को इस सड़क की काली करण करने की योजना है। निविदा के बाद विभाग ने चयनित संवेदक के साथ बीते फरवरी माह में ही इकरारनामा किया गया है ।

इस सड़क का प्राक्कलन राशि करीब 43 लाख रुपए है। इकरारनामा के सात माह बीत गए। लेकिन अब तक इस सड़क का काली करण का कार्य शुरु नहीं हुई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामनारायण खलखो ने बताया कि बरसात के मौसम के कारण कार्य शुरु नहीं किया गया है। इसके खत्म होते ही सड़क निर्माण शुरु कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hYIPuI

Comments