लोकाई नयनपुर थाना क्षेत्र के नयनपुर तालाब में मंगलवार सुबह नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद तालाब के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने काफी मशक्कत की लेकिन शुरुआत के एक घंटे तक शव को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद जेसीबी मंगवाया गया और तालाब की मेढ़ को काटकर पानी बहाया गया तब जाकर शव को निकाला जा सका। उधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यूडी केस दर्ज किया गया है।
मृतक की पहचान तिसरी प्रखंड अन्तर्गत लोकाई नयनपुर निवासी 38 साल के रवि यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रवि यादव दो अन्य लोगों के साथ सुबह करीब सात बजे तालाब में नहाने गया था। रवि जैसे ही यहां पहुंचा उसने पानी में छलांग लगा दी। लेकिन फिर वापस पानी के ऊपर नहीं आया। इसके बाद रवि के साथ नहाने गए लोगों ने शोर मचाया। आसपास लोग जुटे और तालाब में उसकी खोज की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर जेसीबी मंगवाया गया और मेढ़ को काटकर पानी बहाया गया जिसके बाद शव बरामद किया जा सका।
हाल ही में तालाब का किया गया था गहरीकरण
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तालाब में रवि की डूबने से मौत हुई है, वो तालाब उसके परदादा का है। हाल ही में तालाब का गहरीकरण किया गया था। उधर, घटनास्थल पर जुटे कुछ लोगों का कहना है कि रवि ने जिस वक्त तालाब में छलांग लगाई, उस वक्त वो शराब के नशे में थे। उधर, लोकाई नयनपुर थाना के सब इंस्पेक्टर बीके राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यूडी (अनडिफाइन) केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e11dmv
Comments
Post a Comment