कृषि मंत्री ने 1.10 लाख रुपए माफ कराकर परिजनाें काे अस्पताल से दिलवाया शव

कुंडीकलां गांव, थाना नवाबाजार, डाल्टनगंज, पलामू के रहने वाले उप मुखिया शिवचन्द्र यादव का सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया था। पैसे के अभाव में उनका शव परिजनों को नहीं दिए जाने की सूचना पाकर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अस्पताल पहुंचे और 1.10 लाख रुपए माफ करवाते हुए उप मुखिया का शव उनके परिजनों को 10 मिनट के अंदर दिलवाया।

कृषि मंत्री के साथ गए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने यह जानकारी दी। बताया कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को फोन पर इस बारे में सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद वे अस्पताल पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ku0hx

Comments