तीन प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन के लिए पांच तक जमा होगा फार्म, 6 दिसंबर को जारी होगी लिस्ट

मारवाड़ी कॉलेज के 3 प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इसमें एमबीए, एमएससी और एमएससी बायो टेक्नोलॉजी कोर्स शामिल हैं। प्रिंसिपल डॉ यूसी मेहता ने बताया कि स्टूडेंट्स 5 दिसंबर तक फार्म जमा कर सकते हैं। छह दिसंबर को एडमिशन के लिए चयनित छात्रों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। सात से 14 दिसंबर तक एडमिशन लिया जाएगा।

11वीं में रजिस्ट्रेशन के लिए 2 तक जमा होगा फार्म

मारवाड़ी कॉलेज में 11वीं (सत्र 2020-22) का रजिस्ट्रेशन फार्म दो दिसंबर तक जमा होगा। छात्र विलंब शुल्क के साथ छह दिसंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रो. इनचार्ज डॉ. विकास कुमार ने छात्रों को रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज साथ लाने के लिए कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For admission in three professional courses, the form will be submitted up to five, the list will be released on December 6


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fyfOGN

Comments