कोल्डड्रिंक की जगह मेहमानों काे दे रहे गिलाेय काढ़ा, बच्चाें के लिए आइस्क्रीम नहीं फ्रूट रसगुल्ला पार्लर और खट्टे-तीखे स्वीट्स

(अनीता तन्वी) कोरोनाकाल में हाे रही शादियाें में मेहमानों की सेफ्टी सबसे अहम है। ऐसे में भाेजन ही नहीं, हाईटी और ड्रिंक्स के सेलेक्शन में भी खास सावधानी बरती जा रही है। शहर के कैटरर्स ने बताया कि शादी के सीजन में चाइनीज, थाई, इटालियन फूड के बजाय भारतीय थाली पहली पसंद बनी हुई है। वहीं हाईटी के आइटम्स कम कर दिए गए हैं।

शादियाें में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले काेल्डड्रिंक्स काे गिलाेय काढ़ा, हाॅट लेमन वाॅटर, मसाला चाय से रिप्लेस किया गया है। बच्चाें काे आइस्क्रीम के बजाय सीजनल फ्रूट रसगुल्ला दिए जा रहे हैं। इसमें स्ट्राॅबेरी, ऑरेंज, पाइनेपल, कीवी, खजूर काे शामिल किया गया है। पालक का हलवा, हाॅट ग्रीन वेजिटेबल सलाद, हाॅट मिल्क शेक सर्व हो रहे हैं।

हल्दी, मिर्ची, तुलसी, पुदीना, नींबू के स्वीट्स

नींबू, मिर्च, फ्रूट्स के रसगुल्ले।


मेहमानाें काे शादियाें में गोलगप्पे खाना खास पसंद है, ऐसे में शहर के कैटरर्स ने रसगुल्ला किंग पार्लर का इंतजाम किया है। स्वीट्स काे तैयार करने में हल्दी, मिर्ची, तुलसी, धनिया, पुदीना, नींबू, चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। मेन काेर्स में मेथी मलाई पनीर, मेथी ठेपले पराेसे जा रहे हैं।

वर-वधू पक्ष के मेहमानों के लिए अलग-अलग मास्क

शादी के बीच वर और वधू पक्ष के लाेगाें की पहचान हाे सके इसके लिए स्पेशल मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें या ताे लाेग कलर फिक्स कर रहे हैं या फिर ऐसे मास्क पहन रहे हैं, जिसमें वर या वधू पक्ष लिखा हुआ हाे। मेहमानाें काे भाेजन के लिए टाइम स्लाॅट दिए जा रहे हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का सही तरीके से पालन किया जा सके।

  • शादियाें में ठंडी चीजाें काे हटाया गया है। गिलाेय का काढ़ा काली मिर्च, साेंठ के पाउडर, जायफल, जावित्री, दालचीनी, इलायची के साथ बनाया गया है। -कमल अग्रवाल, प्रेसीडेंट, कैटरर एसाेसिएशन​​​​​​
  • आउटसाइडर गेस्ट या जाे भी मेहमान शादी में नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके घराें पर ही दावत की व्यवस्था की जा रही। खाना पार्सल के जरिए पहुंचाया जा रहा है। -सृति सुमन सागर, इवेंट प्लानर, रांची


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गिलोय काढ़ा से स्वागत।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HG3oQC

Comments