पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को 1944 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 21 नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 17429 पहुंच गई है।
दूसरी ओर शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत 22 मरीज ठीक होकर घर गए। इस तरह जिले के 16866 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या 189 है। शुक्रवार को जो नए मरीज मिले हैं उसमें 17 शहरी तथा 4 ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hhRAkR
Comments
Post a Comment