मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हार्वर्ड विश्वविद्यालय में 20 फरवरी को झारखंड सरकार द्वारा कोरोनाकाल में किए गए कार्यों पर व्याख्यान देंगे। विश्वविद्यालय ने 19 से 21 फरवरी तक होने वाली 18वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। इसमें शिक्षा, उद्योग, व्यवसाय, राजनीति, नीति निर्धारण समेत शासन से जुड़े दुनियाभर के 1000 से अधिक विशिष्ट लोगों को न्योता भेजा गया है।
यहां विचार-विमर्श के अलावा आइडिया एक्सचेंज भी होगा। हेमंत राज्य के पहले सीएम हैं, जाे हार्वर्ड में व्याख्यान देंगे। सीएम ने विवि प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। सीएम आदिवासी अधिकारों, सरकार की कल्याणकारी नीतियों और सतत विकास पर भी अपने विचार रखेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mSOrsM
Comments
Post a Comment